हिंदी व्याकरण में सर्वनाम एक महत्वपूर्ण विषय है जो वाक्य रचना को सरल और स्पष्ट बनाता है। सर्वनाम के कई प्रकार है, जिनमे से एक प्रमुख प्रकार है— पुरुषवाचक सर्वनाम। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा, भेद (प्रकार), उदाहरण और प्रयोग।
इस ब्लॉग में हम जानेगे की:-
- पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा
- पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद (प्रकार)
- उत्तम पुरुष क्या है?
- उत्तम पुरुष के उदाहरण
- मध्यम पुरुष क्या है?
- मध्यम पुरुष के उदाहरण
- अन्य पुरुष क्या है?
- अन्य पुरुष के उदाहरण
- पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण
- FAQs
पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा
जिन सर्वनाम शब्द का प्रयोग वक्ता द्वारा खुद के लिए या दुसरे के लिए किया जाता है, उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है। पुरुषवाचक सर्वनाम के अंतर्गत मैं, आप, तू, तुम,वह, वे आदि सर्वनाम शब्द आते है।
जेसे:- मैं खाता हूँ। आप कहा जाते है।.... इत्यादि।
पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण
- मैं घर जाना चाहती हूँ।
- आजकल आप कहा रहते है।
- तू कहता है तो ठीक ही होगा।
- तुम मेरे मित्र हो।
- वह बहुत अच्छी लड़की है।
पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद (प्रकार)
पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद होते है:-
- उत्तम पुरुष ( First Person )
- मध्यम पुरुष ( Second Person )
- अन्य पुरुष ( Third Person )
1.) उत्तम पुरुष (First Person)
जिन सर्वनाम शब्द का प्रयोग वक्ता खुद के बारे में बताने के लिए करता है, उसे उत्तम पुरुष कहते है। जेसे:- मैं, हम, मुझको, हमें, मेरा आदि।
⇒ कारक और वचन के अनुसार उत्तम पुरुष के रूप इस प्रकार बनते है:-
कारक | एकवचन | बहुवचन |
---|---|---|
कर्त्ता | मैं, मैंने | हमलोग, हमलोगों ने |
कर्म | मुझे, मुझको | हमलोगों को, हमें |
करण | मुझसे | हमलोगों से |
संप्रदान | मुझे, मेरे लिए | हमलोगों के लिए |
अपादान | मुझसे | हमलोगों से |
संबंध | मेरा, ऐ, री | हमलोगों का, के |
अधिकरण | मुझपर, मुझमें | हमलोगों पर, में |
उत्तम पुरुष के उदाहरण:-
- मैं स्कूल जा रहा हूँ।
- मैं आज पढाई कर रहा हूँ।
- हम सब मिलकर खेलेंगे।
- हम आज पिकनिक पर जायेंगे।
- मुझे यह किताब बहुत पसंद है।
- मेरे पास समय नहीं है।
- हमारा देश महान है।
- हमलोगों ने मिलकर काम पूरा किया।
- हममे एकता है।
- मुझसे यह गलती हो गई।
- मेरा नाम रमेश है।
2.) मध्यम पुरुष ( Second Person )
जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता सुनने वाले व्यक्ति के लिए करता है, उसे मध्यम पुरुष कहते है। जेसे:- आप, तुम, तुमको, तुझे, तू आदि।
⇒ कारको और वचनों में मध्यम पुरुष 'तू' या 'तुम' के रूप निम्नलिखित प्रकार से बनते है:-
कारक | एकवचन | बहुवचन |
---|---|---|
कर्त्ता | तू, तूने | तुमलोगों ने |
कर्म | तुझे, तुझको | तुमलोगों को |
करण | तुझसे | तुमलोगों से |
संप्रदान | तुझे, तेरे लिए | तुम्हारे लिए, तुमलोगों के लिए |
अपादान | तुझसे | तुमलोगों से |
संबंध | तेरा, रे, री | तुमलोगों का, के, की |
अधिकरण | तुझपर, तुझमें | तुमलोगों पर, तुमलोगों में |
मध्यम पुरुष के उदाहरण:-
- तुम बहुत अच्छे हो।
- तुमलोग समय पर पहुचे थे।
- आप कहाँ जा रहे है।
- आपका घर बहुत सुन्दर है।
- तू मेरा अच्छा दोस्त है।
- तुमसे मिलकर खुशी हुई।
- तुमने मुझे बचाया।
- आपको मेरा मित्र होना चाहिए।
- आपमें बहुत धेर्य है।
- तुम बहुत होशियार हो।
3.) अन्य पुरुष ( Third Person )
जिस सर्वनाम शब्द का प्रयोग बोलने तथा सुनने वाला व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति के लिए करता है, उन सर्वनाम शब्दों को अन्य पुरुष कहते है। जेसे:- यह, वह, वे आदि।
⇒अन्य पुरुष में 'वह' सर्वनाम के सभी रूप सभी कारको और दोनों वचनों में इस प्रकार बनते है:-
कारक | एकवचन | बहुवचन |
---|---|---|
कर्त्ता | वह, उसने | वे, उन्होंने, उनलोगों ने |
कर्म | उसे, उसको | उनको, उन्हें, उनलोगों को |
करण | उससे | उनसे |
संप्रदान | उसे, उसके लिए | उन्हें, उनको, उनके लिए |
अपादान | उससे | उनसे, उनलोगों से |
संबंध | उसका, उसके, उसकी | उनका, उनके, उनकी, उनलोगों का |
अधिकरण | उसमें, उसपर | उनमें, उनपर, उनलोगों पर |
अन्य पुरुष के उदाहरण:-
- वह बहुत अच्छा कलाकार है।
- यह मेरे मित्र है।
- उसने सबको खुश कर दिया।
- उन्होंने बहुत मेहनत की है।
- उसका घर बहुत सुन्दर है।
- उनका व्यवहार अच्छा है।
- उसे यह पसंद है।
- उनमे आत्मविश्वास है।
- यहाँ कोई नहीं है।
- वे बाज़ार जा रहे है।
पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण:-
उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम के 10 उदाहरण:-
- मैं आज बहुत खुश हूँ।
- हम कल बाज़ार गए थे।
- मेरा नाम अजय है।
- मेरे पास किताब है।
- हमें क्रिकेट खेलना पसंद है।
- मेने तुम्हे बुलाया था।
- मेरी माँ बहुत प्यारी है।
- हमने तुम्हारी मदद की।
- मैं रोज दोड़ने जाता हूँ।
- हम सभी दोस्त साथ में गए।
मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम के 10 उदाहरण:-
- तुम बहुत प्यारे हो।
- तुम्हारा नाम क्या है?
- आप कोन है?
- आपने बहुत अच्छा काम किया।
- आपका समय बहुत कीमती है।
- तुमलोग शांति से बेठो।
- तुम्हे क्या चाहिए?
- तूने मुझसे झगड़ा क्यों किया?
- आपलोगों को जल्दी आना चाहिए।
- तुम्हारी किताब बहुत सुन्दर है।
अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम के 10 उदाहरण:-
- वह मेरा पडोसी है।
- उसका स्वाभाव बहुत बुरा है।
- उसका घर पास में है।
- उसे कुछ नहीं पता।
- यह मेरी कॉपी है।
- यह सभी छात्र मेहनती है।
- उनसे बात मत करो।
- उनमे नेतृत्व के गुण नहीं है।
- उसपर भरोसा नहीं किया जा सकता।
- उससे बहस मत करो।
FAQs
1. पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते है?
जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग बोलने वाले, सुनने वाले अथवा अन्य किसी व्यक्ति के स्थान पर किया जाता है, उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है। पुरुषवाचक सर्वनाम में ( मैं, आप, तू, तुम, वह, वे, आपका ) आदि आते है।
2. पुरुषवाचक सर्वनाम के कितने भेद होते है?
पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद होते है:- उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम, मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम, और अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम।
3. उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते है?
जिन शब्दों का प्रयोग बोलने वाला खुद के लिए करता है, उसे उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है।
4. उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम शब्द कोन-कोन से है?
उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम में मैं, हम, मुझे, मेरा, हमारा, हमें इत्यादि सर्वनाम शब्द आते है।
5. मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते है?
जिन शब्दों का प्रयोग सुनने वाले के लिए किया जाता है, उसे मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है।
6. मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम शब्द कोन-कोन से है?
मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम में तू, तुम, तुझे, तुम्हे, तेरा, आप, आपका, आपके इत्यादि सर्वनाम शब्द आते है।
7. अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते है?
जिस सर्वनाम शब्द का प्रयोग बोलने तथा सुनने वाला व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति के लिए करता है, उसे अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है।
8. अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम शब्द कोन-कोन से है?
अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम शब्द में वह, वे, उन्हें, उसे, इसे, इसका,उसका इत्यादि सर्वनाम शब्द आते है।
9. तुम्हारा क्या नाम है? इस वाक्य में कोन सा सर्वनाम है?
पुरुषवाचक सर्वनाम
10. वह हमारा मित्र है। इस वाक्य में कोन सा सर्वनाम है?
पुरुषवाचक सर्वनाम
इन्हें भी पढ़े:-