विशेषण (Adjective ) हिंदी व्याकरण का एक महत्वपूर्ण भाग है, जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता को बतलाता है। आइए इसे समझने के लिए इसका परिचय, परिभाषा और उदाहरण देखते है।
इस ब्लॉग में हम जानेंगे की:-
- विशेषण का परिचय
- विशेषण की परिभाषा
- विशेषण के प्रकार ( भेद )
- गुणवाचक विशेषण
- परिमाणवाचक विशेषण
- संख्यावाचक विशेषण
- सार्वनामिक विशेषण
- विशेषण का सारांश
- विशेषण के उदाहरण
विशेषण का परिचय (Introduction Of Adjectives)
हिंदी व्याकरण में विशेषण एक ऐसा शब्द है जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताता है। यह शब्द यह स्पष्ट करता है की किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान की क्या विशेषता है। जेसे- रंग, आकर, संख्या.... इत्यादि। उदाहरण के लिए:- "बड़े लड़के", "चतुर लोमड़ी", "लाल फुल"- इन वाक्यों में 'बड़े', 'चतुर', और 'लाल' शब्द संज्ञा की विशेषता बता रहे है, इसलिए ये विशेषण कहलाते हैं।
विशेषण की परिभाषा (Definition Of Adjective)
जो किसी संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता ( गुण,धर्म आदि ) बताये, उसे विशेषण कहते है। जेसे - मोटा लड़का हँस पड़ा। पतली लड़की। चमकीला सूरज।
विशेषण के भेद (Types Of Adjectives)
विशेषण के चार भेद है:-
- गुणवाचक विशेषण
- परिमाणवाचक विशेषण
- संख्यावाचक विशेषण
- सार्वनामिक विशेषण/ संकेतवाचक विशेषण
1. गुणवाचक विशेषण (Qualitative Adjective)
जिससे किसी संज्ञा के गुण, रंग, आकर, अवस्था इत्यादि का बोध हो, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं।
जेसे:- गणेश काला है। रमेश बड़ा है। विवेक अच्छा लड़का है।
गुणवाचक विशेषण के उदाहरण:-
- कालबोधक: नया, पुराना, ताजा, मौसमी, प्राचीन।
- स्थानबोधक: निचले, बिचले, उपरले।
- रंगबोधक: लाल, पिला, काला, नीला, बैंगनी, हरा।
- दशाबोधक: मोटा, पतला, युवा, गिला, सुखा।
- आकारबोधक: गोल, चौकरी, तिकोना, लम्बा, चौडा, नुकीला, पतला, मोटा।
- दोषबोधक: बुरा, असभ्य, अशिष्ट, उद्दंड, आलसी।
- गंधबोधक: खुशबूदार, बदबूदार।
- दिशाबोधक: पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी, दक्षिणी, भीतरी, बाहरी, उपरी।
- अवस्थाबोधक: गिला, सुखा, जला, पिघला।
- स्पर्शबोधक: कठोर, कोमल, चिकना, खुरदरा।
- स्वादबोधक: खट्टा, मीठा, तीखा, कड़वा,नमकीन।
2. परिमाणवाचक विशेषण (Quantitative Adjective)
जिससे किसी वस्तू की नाप, तौल या परिमाण का बोध हो, उसे परिमाणवाचक विशेषण कहते है।
जेसे:- थोड़ा दूध दो। और घी लाओ। कुछ रूपए दो। कुछ काम करो। आधा धन बाँट दो।
परिमाणवाचक विशेषण के भेद:- इसके दो भेद है।
- निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
- अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण
⏩निश्चित परिमाणवाचक विशेषण:- जो निश्चित मात्रा का बोध कराये, उसे निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते है। जेसे- दस किलो घी। पांच क्विंटल गेहू। दो मीटर कपड़ा।
⏩अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण:- जो निश्चित मात्रा का बोध न कराये, उसे अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण हैं। जेसे- बहुत घी। थोड़ा दूध। सारा कपड़ा।
3. संख्यावाचक विशेषण (Numeral Adjective)
जिससे किसी व्यक्ति या वस्तु की संख्या का बोध हो, उसे संख्यावाचक विशेषण कहते है।
जेसे:- चार रूपए दो। महीने के तीस दिन होते है।
संख्यावाचक विशेषण के भेद:- इसके दो भेद है।
- निश्चित संख्यावाचक विशेषण
- अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
⏩निश्चित संख्यावाचक विशेषण:- जो निश्चित मात्रा का बोध कराये, उसे निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते है। जेसे- दस लड़के। बीस आदमी। पचास रूपए।
⏩अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण:- जो निश्चित मात्रा का बोध न कराये, उसे अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते है।
👉NOTE:- परिमाणवाचक और संख्यावाचक विशेषण मै अंतर
➣परिमाणवाचक में नापा या तोला जाता है जबकि संख्यावाचक में गणना होती है।
➣परिमाणवाचक में संख्या के बाद नाप, तोल की इकाई होती है जबकि संख्यावाचक में संख्या के बाद कोई संज्ञा या सर्वनाम शब्द होता है।
4. सार्वनामिक विशेषण/ संकेतवाचक विशेषण (Pronominal Adjective/ Demonstrative Adjective)
किसी संज्ञा के पहले आनेवाले सर्वनाम को सार्वनामिक विशेषण कहते है।
अथवा
विशेषण के रूप में प्रयुक्त होने वाले सर्वनाम को सार्वनामिक विशेषण कहते है।
जेसे- कौन विद्यार्थी अच्छा है? कोई पुस्तक ले लो। यह पुस्तक अच्छी है।
विशेषण का सारांश (Summary Of Adjectives)
विशेषण:- जो किसी संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताये।
क्रम | हिंदी नाम | अर्थ / परिभाषा | उदाहरण |
---|---|---|---|
1. | गुणवाचक विशेषण (Qualitative Adjective) |
जिससे वस्तु के गुण का बोध हो। |
(i) काली टोपी। (ii) लाल रुमाल। |
2. | परिमाणवाचक विशेषण (Quantitative Adjective) |
जिससे किसी वस्तु के मात्र, तौल का बोध हो। |
(i) थोड़ा दूध दो। (ii) कुछ शरबत दो। |
3. | संख्यावाचक विशेषण (Numeral Adjective) |
जिससे किसी व्यक्ति/वस्तु की संख्या का बोध हो। |
(i) चार कपड़े दो। (ii) महीने के तीस दिन होते हैं। |
4. | सार्वनामिक विशेषण (Pronominal Adjective) |
किसी संज्ञा के पहले प्रयुक्त सर्वनाम की स्थिति में प्रयुक्त विशेषण। |
(i) वह नौकर नहीं आया। (ii) वह पुस्तक अच्छी है। |
विशेषण के उदाहरण (Examples Of Adjectives)
गुणवाचक विशेषण के उदाहरण (Examples Of Qualitative Adjective)
- रमेश बईमान लड़का हैं।
- गणेश बुद्धिमान छात्र हैं।
- विवेक दयालु है।
- सोनाली सुन्दर लड़की है।
- नदी गहरी है।
- वह आदमी गधा है।
- उसका चेहरा गोल है।
- भूखे पेट भजन नहीं होता।
- सूरज चमकीला है।
- गंगा बड़ी नदी है।
परिमाणवाचक विशेषण के उदाहरण (Examples Of Quantitative Adjective)
- मुझे थोड़ा खाना दो।
- पूरा आनदं आ गया।
- हमारे घर में बहुत घी है।
- उस कक्षा में बहुत विद्यार्थी है।
- कुछ आदमियों को बुलाओ।
- आधा धन बाँट दो।
- सब दूध फट गया।
- सब पेड़ सागवान के है।
- कुछ काम करो।
- उसके पास कम ज्ञान है।
संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण (Examples Of Numeral Adjective)
- दस आदमी थे।
- तुम्हारे पास दो कलम है।
- मेने दो सेब खाये।
- चार रूपए दो।
- वह दसवी कक्षा में है।
- कुछ आदमी चले गए।
- सब कुछ समाप्त हो गया।
- कई लोग आए थे।
- वहा कुछ बच्चे खेल रहे है।
- सभी लोग अच्छे है।
सार्वनामिक विशेषण के उदाहरण (Examples Of Pronominal Adjective)
- मेरा देश सुन्दर है।
- कोई आदमी रो रहा है।
- ऐसा आदमी नहीं देखा।
- जैसा देश वैसा भेष।
- यह बच्चे अच्छे है।
- उसका पेट बड़ा है।
- कौन विद्यार्थी अच्छा है?
- कोई पुस्तक ले लो।
- यह पुस्तक अच्छी है।
- वह नौकर नहीं आया।