हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या हैं, इनके महत्त्व और अंतर (Hardware and Software in Hindi) - Study Friend

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या हैं, इनके महत्त्व और अंतर (Hardware and Software in Hindi)

हार्डवेयर कंप्यूटर के भौतिक अंग है। और सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के लिए निर्देशित कार्यों (प्रोग्राम) की सूची।
कंप्यूटर एक जटिल मशीन है, जिसमें कई प्रकार के उपकरण और प्रोग्राम जुड़ें होते हैं। उन उपकरणों और प्रोग्राम को दो भागों में बांटा जाता हैं - हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर। हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के दो विभिन्न अंग हैं जो कंप्यूटर को उपयोगी बनाते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या हैं, इनमें क्या अंतर हैं और कंप्यूटर के लिए ये दोनों क्यों महत्वपूर्ण हैं? तो इनके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या हैं, इनके महत्त्व और अंतर (Hardware and Software in Hindi)
हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या हैं?

हार्डवेयर क्या है? (What is Hardware)

कंप्यूटर के वे भाग जो भौतिक रूप से उपलब्ध हो अर्थात् जिन्हें हम देख सकते हैं, छु सकते है और महसूस कर सकते हैं उन्हें हार्डवेयर (Hardware) कहा जाता हैं। जैसे- कीबोर्ड, माउस, मॉनिटर इत्यादि।

हार्डवेयर के प्रकार:-

हार्डवेयर को दो ग्रुप में बांटा जा सकता है:- 

1. इनपुट डिवाइस:- जिस डिवाइस या हार्डवेयर से डेटा या इनफार्मेशन हमलोग कंप्यूटर में इनपुट करते है उस डिवाइस को इनपुट डिवाइस कहा जाता है। जैसे :- कीबोर्ड माउस इत्यादि।

2. आउटपुट डिवाइस:- जिस डिवाइस या हार्डवेयर से डेटा या इनफार्मेशन कंप्यूटर द्वारा हमें प्राप्त होता है उड़े आउटपुट डिवाइस कहा जाता है। जैसे :- मॉनिटर प्रिंटर इत्यादि।

सॉफ्टवेयर क्या है? (What is Software)

सॉफ्टवेयर (Software) कंप्यूटर प्रोग्राम या एप्लिकेशन है जो कंप्यूटर और उपकरणों को कार्य करने के लिए निर्देश देता है। इसे हम सिर्फ देख सकते है, छू नहीं सकते है। सॉफ्टवेयर कंप्यूटर का एक आवश्यक अंग है, जो डेटा को प्रोसेस करता है और हार्डवेयर को ऑपरेट करता है।

सॉफ्टवेयर के कई प्रकार होते हैं, जैसे:

1. ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System): यह कंप्यूटर के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को संचालित करने और अन्य छोटे प्रोग्रामों को चलाने के लिए जरुरी होता है, जैसे Windows, macOS, Linux, आदि।

2. एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर (Application Software): यह यूजर के विशेष कार्यों को प्रोसेस, और पूरा करने के लिए बनाया जाता है, जैसे वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर, स्प्रेडशीट, डेटाबेस, गेम्स, आदि।

3. उपयोगिता सॉफ्टवेयर (Utility Software): यह कंप्यूटर की कार्यक्षमता को बढ़ाने और कंप्यूटर की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है, जैसे एंटीवायरस, फायरवॉल, डिस्क क्लीनर, डेफ्रेगमेंटर, आदि।

4. वेब सॉफ्टवेयर (Web Software): यह वेब एप्लिकेशन और सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है, जैसे वेब ब्राउज़र, वेब सर्वर, वेब एप्लिकेशन्स, आदि।

सॉफ्टवेयर एक कंप्यूटर सिस्टम का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो हार्डवेयर के साथ मिलकर कंप्यूटर को उपयोगी बनाता है और उपयोगकर्ताओं को अपने काम को करने में सहायक होता है।

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में अंतर (Differences between Hardware and Software)

हार्डवेयर:-
1. हार्डवेयर एक भौतिक भाग है जिसे हम देख सकते है और छु या महसूस कर सकते है।
2. हार्डवेयर एक बार नष्ट होने से दोबारा बना सकते है।
3. हार्डवेयर बनाने के लिए छोटे-बड़े मशीन या पदार्थ का प्रयोग है।
4. हार्डवेयर टूटने फूटने से ख़राब हो सकते है।
5. हार्डवेयर कंप्यूटर वायरस से प्रभावित नहीं होता है।
6. अगर हार्डवेयर क्षतिग्रस्त होता है तो इसे नये के साथ बदल दिया जाता है।
7. उदहारण :- कीबोर्ड, माउस, मॉनिटर, प्रिंटर, सीपीयू, हार्डडिस्क इत्यादि।

सॉफ्टवेर:-
1. सॉफ्टवेर को हम देख सकते है पर छु नहीं सकते हैं।
2. सॉफ्टवेर एक बार नष्ट होने पर भी फिर से उसे इनस्टॉल करके यूज़ कर सकते हैं।
3. सॉफ्टवेर बनाने के लिए कोडिंग भाषा की आवश्यकता होती है।
4. सॉफ्टवेर वायरस से ख़राब हो जाते है।
5. अगर सॉफ्टवेर क्षतिग्रस्त हो तो इसकी बैकअप कॉपी को फिर से इनस्टॉल किया जा सकता है।
6. सॉफ्टवेर हार्डवेयर को मैनेज करता है और एप्लीकेशन को चलने में मदद करता है।
7. कंप्यूटर सॉफ्टवेर के बिना नहीं चल सकती है।
8. उदाहरण :-एमएस वर्ड, एक्सेल, पॉवर पॉइंट, फोटोशोप, इत्यादि।

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के महत्व (Importance of Hardware and Software)

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों ही कंप्यूटर के जरुरी भाग हैं। इन दोनों के प्रमुख महत्व निम्नलिखित हैं:

हार्डवेयर के महत्व:

  • कंप्यूटर हार्डवेयर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बिना काम नहीं कर सकते। यह कंप्यूटर के फिजिकल पार्ट है, जैसे कीबोर्ड, माउस, मॉनिटर, प्रोसेसर, रैम, हार्ड ड्राइव, इत्यादि।
  • एक अच्छे हार्डवेयर वाले कंप्यूटर की क्षमता अधिक होती है, एक कम गुण वाले हार्डवेयर की तुलना में।

सॉफ्टवेयर के महत्व:

  • सॉफ्टवेयर कंप्यूटर प्रोग्राम और एप्लिकेशन को चलाता है।
  • सॉफ्टवेयर के बिना हार्डवेयर कोई काम का नहीं रह जाता है। यह यूजर को डेटा प्रोसेस करने और मैनेज करने में मदद करता है।
  • विभिन्न प्रकार के सॉफ्टवेयर, जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम, एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर, डेटाबेस सॉफ्टवेयर, आदि, यूजर को अपने काम को आसानी से करने में मदद करते हैं।

इस प्रकार, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों ही कंप्यूटर प्रौद्योगिकी के अलग-अलग कामों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और ये दोनों एक अच्छे कंप्यूटर तकनीकी अनुभव के लिए अनिवार्य हैं।

Post a Comment

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.