इनपुट डिवाइस (Input Device) क्या है? इसके 20 उदाहरण - Study Friend

इनपुट डिवाइस (Input Device) क्या है? इसके 20 उदाहरण

जिस डिवाइस या हार्डवेयर से डेटा या इनफार्मेशन कंप्यूटर में इनपुट करते है, उस डिवाइस को इनपुट डिवाइस (Input Device) कहा जाता है। इसके उदाहरण, माउस

आधुनिक युग में कंप्यूटर एक महत्वपूर्ण और सबसे बड़ा अविष्कार है। कंप्यूटर से कई तरह के काम पुरे होते हैं। बिज़नेस और साइंस मैथ से लेकर व्यक्तिगत उपयोग के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल होता है। यह एक जटिल मशीन भी है, इसमें कई तरह के फंक्शन और टूल प्रयोग होते हैं। जिनमें इनपुट डिवाइस भी होते हैं।

आज के इस पोस्ट में हम इनपुट डिवाइस के बारे में चर्चा करेंगे और जानेंगे कि इनपुट डिवाइस (Input Device) क्या है और इसके 20 उदाहरण क्या हैं?

इनपुट डिवाइस (Input Device) क्या है?

इनपुट डिवाइस (Input Device) क्या है? इसके 20 उदाहरण
इनपुट डिवाइस (Input Device) क्या है? इसके 20 उदाहरण

हमलोग जिस डिवाइस या हार्डवेयर से डेटा या इनफार्मेशन कंप्यूटर में इनपुट करते है, उस डिवाइस को इनपुट डिवाइस (Input Device) कहा जाता है। इनपुट डिवाइस के उदाहरण - माउस, कीबोर्ड, टच स्क्रीन, माइक्रोफोन, फिंगरप्रिंट स्कैनर, आदि।

इनपुट डिवाइस के 20 उदाहरण

  1. Mouse
  2. Keyboard
  3. Scanner
  4. Joy Stick
  5. Barcode Scanner/Reader
  6. Light Pen
  7. Touch Screen
  8. Game Pad
  9. Web Cam
  10. OCR
  11. Track Ball
  12. Microphone
  13. QR Code Scanner
  14. Fingerprint Scanner
  15. Card Readers 
  16. Remote Control
  17. Motion Sensor
  18. Light Sensor
  19. Game Controller
  20. Track Pad

1. माउस (Mouse)

माउस (Mouse) एक इनपुट डिवाइस है। इसके द्वारा स्क्रीन में मौजूद किसी आप्शन को सेलेक्ट किया जाता है। माउस में आमतौर पर 2 या 3 बटन होते है जिसका कार्य उस प्रोग्राम पर निर्भर करता है जो माउस को इनपुट डिवाइस के रूप में कार्य करता है।

2. कीबोर्ड (Keyboard)

कीबोर्ड (Keyboard) एक इनपुट डिवाइस है जिसे हिंदी में हम कुंजीपटल भी कहते है। कंप्यूटर में प्रयोग होने वाले बटन (Keys) की सहायता से हम कंप्यूटर को निर्देश भेजते है। कीबोर्ड का मुख्य रूप से प्रयोग टेक्स्ट (text) लिखने के लिए करते है। 

3. स्कैनर (Scanner)

स्कैनर (Scanner) एक इनपुट डिवाइस है। जिसके द्वारा कोई डॉक्यूमेंट या फोटो का सॉफ्ट कॉपी कंप्यूटर में ट्रान्सफर किया जाता है।

4. जॉय स्टिक (Joy Stick)

जॉय स्टिक एक इनपुट डिवाइस है। इसका उपयोग आमतौर पर कंप्यूटर गेम्स को कण्ट्रोल करने के लिए किया जाता है। 

5. बारकोड स्कैनर (Barcode Scanner/Reader)

बारकोड एक इनपुट डिवाइस है इसके द्वारा बारकोड में छुपे हुए इनफार्मेशन को कंप्यूटर में इनपुट किया जाता है।

6. लाइट पेन (Light pen)

यह एक इनपुट डिवाइस है। इसके द्वारा डायरेक्ट स्क्रीन के उपर पॉइंट कर ड्राइंग या किसी आप्शन को सेलेक्ट किया जाता है 

7. टच स्क्रीन (Touch Screen)

टच स्क्रीन एक इलेक्ट्रॉनिक विसुअल display होती है जिस पर हम अपनी अंगुलिया का इस्तेमाल करके या इसे केबल टच करके कण्ट्रोल कर सकते है। 

8. गेम पैड (Game Pad)

गेम पैड एक इनपुट डिवाइस है। गेम पैड जिसे जॉयपैड भी कहा जाता है। इसे गेमिंग उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाता है। यह एक विडियो गेम कंट्रोलर है जिसे दोनों हाथो से पकड़ा जा सकता है। इसमें अंगूठे से दबाने के लिए कई बटन होते है। 

9. वेब केम (Web Cam)

वेब कैमरा एक डिजिटल विडियो कैमरा है जिसका इस्तेमाल इमेज और विडियो को कैप्चर करने के लिए किया जाता है। यह एक छोटा कैमरा है जो कंप्यूटर में पहले से लगा होता है। इस कैमरा के द्वारा हम ज़ूम, गूगल मीट, और स्काइप जैसे एप्प  का उपयोग करके विडियो कांफ्रंसिंग और मीटिंग कर सकते है।

10. ओसीआर (OCR)

ओसीआर यानि (optical character recognition) एक तकनीक है जिसमे स्कैन किये गये text डाक्यूमेंट्स की पहचान कर उसे वर्ड प्रोसेसिंग text में बदलता हैं। ताकि उसे कंप्यूटर में एडिट किया जा सके। हाथ से लिखे गए पुराने लेख को पढ़ने के लिए भी ओसीआर (OCR) सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है।

11. ट्रैकबॉल (Trackball)

ट्रैकबॉल भी एक ऐसा इनपुट डिवाइस है जो कंप्यूटर प किसी चीज़ को पॉइंट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है । ट्रैकबॉल का पुराना नाम रोलर बोल है।

12. माइक्रोफोन (Microphone)

माइक्रोफोन एक ऐसी डिवाइस है जो की आके आवाज़ को इलेक्ट्रॉनिक्स सिग्नल्स में बदलती है और ऑडियो डिवाइस के जरये डिजिटल sound में कन्वर्ट करती है।

13. क्यूआर कोड स्कैनर (QR Code Scanner)

क्यूआर कोड एक प्रकार का बारकोड है जिसे डिजिटल डिवाइस द्वारा आसानी से पढ़ा जा सकता है और जो चौकोर आकार के ग्रिड में पिक्सेल की श्रृंखला के रूप में जानकारी संग्रहीत करता है।

14. फिंगरप्रिंट स्कैनर (Fingerprint Scanner)

फिंगरप्रिंट सेंसर एक ऐसी टेक्नोलॉजी या उपकरण होता है जो आपकी हाथ की अंगुलियों के सबसे ऊपर के भाग में मौजूद निशानों की पहचान करता है।

15. कार्ड रीडर (Card Reader)

कार्ड रीडर (Card Reader) एक इनपुट डिवाइस है जो बाहरी स्टोरेज डिवाइस से कंप्यूटर पर इनपुट डेटा लेता है।

16. रिमोट कण्ट्रोल (Remote Control)

रिमोट कण्ट्रोल (Remote control) एक accessory device होता है जिसका इस्तेमाल दूसरे डिवाइस को वायरलेस तरीके से कुछ दूरी से कण्ट्रोल करने के लिए किया जाता है जैसे की टेलीविज़न सेट, DVD player etc।

17. मोशन सेंसर (Motion Sensor)

मोशन सेंसर एक ऐसा सेंसर है जिसका मुख्य उद्देश्य मोशन यानी गति को डिटेक्ट करना होता है।

18. लाइट सेंसर (Light Sensor)

प्रकाश सेंसर एक फोटोइलेक्ट्रिक उपकरण है जो प्रकाश ऊर्जा (फोटॉन) को विद्युत ऊर्जा (इलेक्ट्रॉन) में परिवर्तित करता है।

19. गेम कंट्रोलर (Game Controller)

यह एक इनपुट डिवाइस है जिसका इस्तेमाल विडियो गेम के साथ इंटरेक्ट करने के लिए किया जाता है। 

20. ट्रैक पैड (Track Pad)

टचपैड को ट्रैकपैड, ग्लाइड पैड, ग्लाइड पॉइंट, या प्रेशर-सेंसिटिव टैबलेट भी कहा जाता है, यह उपयोगकर्ता को अपनी उंगली से कर्सर को ले जाने और पॉइंटिंग करने की अनुमति देता है।

इनपुट डिवाइस से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)

1. इनपुट डिवाइस क्या है उदाहरण दें?
इनपुट डिवाइस वह डिवाइस या हार्डवेयर है जिससे कंप्यूटर में डेटा या इनफार्मेशन को इनपुट किया जाता है। उदाहरण: माउस, कीबोर्ड, स्कैनर, जॉयस्टिक, बारकोड स्कैनर आदि।

2. 5 इनपुट डिवाइस का नाम क्या है?
5 इनपुट डिवाइस के नाम हैं: माउस, कीबोर्ड, स्कैनर, जॉयस्टिक, और बारकोड स्कैनर।

3. इनपुट डिवाइस का मुख्य कार्य क्या है?
इनपुट डिवाइस का मुख्य कार्य कंप्यूटर में डेटा या इनफार्मेशन को इनपुट करना होता है।

4. माइक्रोफोन कौन सा डिवाइस होता है?
माइक्रोफोन एक इनपुट डिवाइस है जो आवाज को इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल्स में बदलता है और कंप्यूटर में ऑडियो डेटा को इनपुट करता है।

5. इनपुट डिवाइस का पहला प्रकार क्या था?
इनपुट डिवाइस का पहला प्रकार माउस था।

निष्कर्ष

आज के इस पोस्ट में हमने इनपुट डिवाइस के बारे में जानकारी प्राप्त किया। और हमने जाना कि इनपुट डिवाइस (Input Device) क्या है और इसके 20 उदाहरण क्या हैं? इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें।

Post a Comment

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.