आउटपुट डिवाइस (Output Device) क्या हैं? इसके 20+ उदाहरण - Study Friend

आउटपुट डिवाइस (Output Device) क्या हैं? इसके 20+ उदाहरण

वे उपकरण जिनके द्वारा कंप्यूटर से प्राप्त परिणामो को प्राप्त किया जाता है ,आउटपुट डिवाइस (Output Device) कहलाते है।

कंप्यूटर और अन्य उपकरणों के सपर्क में रहने वाले लोगों को अक्सर आउटपुट डिवाइस (Output Device) शब्द सुनाई देता है। ये उन उपकरणों की श्रेणी है जिनकी मदद से कंप्यूटर से डेटा, इनफार्मेशन और अन्य प्रकार की आउटपुट जानकारी को यूजर तक पहुँचाया जाता है। ये उपकरण सभी प्रकार के डिजिटल उपकरण के लिए जरुरी होते हैं, चाहे वह कंप्यूटर, स्मार्टफोन, टेबलेट या कोई दुसरे प्रकार के डिवाइस हो। सभी में इनका उपयोग होता हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि आउटपुट डिवाइस (Output Device) क्या है? इसके कार्य और 20+ उदाहरण क्या हैं? अगर आपको इनके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें। तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं कि आउटपुट डिवाइस क्या है और इसके 20+ उदाहरण क्या हैं?

आउटपुट डिवाइस (Output Device) क्या हैं? इसके 10 उदाहरण
आउटपुट डिवाइस (Output Device) क्या हैं? इसके 10 उदाहरण

आउटपुट डिवाइस क्या हैं (Output Device Kya Hai)

जिस डिवाइस या हार्डवेयर से डेटा या इनफार्मेशन  कंप्यूटर द्वारा हमें प्राप्त होता है ,उसे आउटपुट डिवाइस कहा जाता है।

वे उपकरण जिनके द्वारा कंप्यूटर से प्राप्त परिणामो को प्राप्त किया जाता है ,आउटपुट डिवाइस (Output Device) कहलाते है। यह कंप्यूटर का मुख्य भौतिक भाग है जिसे छुआ जा सकता है। यह सुचना के किसी भी भाग तथा सुचना के किसी भी प्रकार जैसे ध्वनि (Sound), डेटा (data), मेमोरी (Memory), आकृतिया (layout), इत्यादि  को प्रदर्शित करता है।

आउटपुट डिवाइस (Output Device) के 20+ उदाहरण

  1. मॉनिटर (Monitor)
  2. हैडफ़ोन (Headphone)
  3. साउंड कार्ड (Sound card)
  4. प्रिंटर (Printer)
  5. प्लॉटर (Plotter)
  6. प्रोजेक्टर (Projector)
  7. स्पीकर (Speaker)
  8. विडियो कार्ड (Video card)
  9. जीपीएस (GPS)
  10. स्पीच सिंथेसाइज़र (Speech synthesizer)

आउटपुट डिवाइस के अन्य उदाहरण (Examples of Output Device)

  1. ब्रेल डिस्प्ले (Braille Display)
  2. लेड नोटिफिकेशन लाइट (LED Notification Light)
  3. डिजिटल साइनेज डिस्प्ले (Digital Signage Display)
  4. हैप्टिक फ़ीडबैक डिवाइस (Haptic Feedback Device)
  5. बारकोड प्रिंटर (Barcode Printer)
  6. प्लाज्मा डिस्प्ले (Plasma Display)
  7. इंटरैक्टिव व्हाइटबोर्ड (Interactive Whiteboard)
  8. 3D प्रिंटर (3D Printer)
  9. ऑगमेंटेड रियलिटी ग्लासेस (Augmented Reality Glasses)
  10. हेड-अप डिस्प्ले (HUD) (Head-Up Display)
  11. वर्चुअल रियलिटी हेडसेट (Virtual Reality Headset)
  12. लेजर प्रिंटर (Laser Printer)
  13. इंकजेट प्रिंटर (Inkjet Printer)
  14. स्मार्ट टीवी (Smart TV)

1. मॉनिटर (Monitor)

मॉनिटर कंप्यूटर का एक पार्ट है जो की एक हार्डवेयर है। यह सबसे अधिक उपयोग होने वाली आउटपुट डिवाइस है। इसके बिना कंप्यूटर अधुरा है। इसे विडियु (Visual Display Unit) भी कहा जाता है। यह दिखने में टेलीविज़न की तरह दिखता है। मॉनिटर सीपीयू से प्रप्त सारे इनफार्मेशन या डेटा को सॉफ्टकॉपी के रूप में दिखाने का काम करता है।

मॉनिटर  मुख्यतः तीन प्रकार के होते है:

  1. सीआरटी (Cathode-Ray Tube):- सीआरटी मॉनिटर बॉक्स के तरह दिखता है। पहले के टीवी के तरह होता है।
  2. एलसीडी (Liquid crystal display ):- एलसीडी मॉनिटर आज कल सबसे अधिक उपयोग होने वाला मॉनिटर है। एलसीडी , सीआरटी मॉनिटर से हल्का होता है।
  3. एलइडी (Light Emitting Diode ):- एलइडी मॉनिटर का भी आज कल घरो में मुख्य रूप से उपयोग हो रहा है। एलइडी मॉनिटर और एलसीडी मॉनिटर दोनों देखने में एक जैसा ही होता है। यह भी हल्का और कीमत में महंगा होता है।

2. हैडफ़ोन (Headphone)

हैडफ़ोन छोटे लाउडस्पीकर का एक जोड़ा होता है इसे कानो में लगाया जाता है| यह विभिन्न प्रकार का होता है। कुछ ब्लूटूथ से चलता है और कुछ वायर से। आजकल एअरबड्स भी उपलब्ध है जो हल्का, ब्लूटूथ से कनेक्ट होने वाला होता है।

3. साउंड कार्ड (Sound Card)

साउंड कार्ड वैकल्पिक रूप से एक ऑडियो आउटपुट डिवाइस है। इसे साउंड बोर्ड या ऑडियो बोर्ड के रूप में जाना जाता है। इसे एक्सपेंशन कार्ड भी कहा जाता है। सभी कंप्यूटर में इंटरनल या एक्सटर्नल साउंड कार्ड लगा होता है। आधुनिक समय में मदरबोर्ड के साथ इनबिल्ट साउंड कार्ड लगे होते है।

4. प्रिंटर (Printer)

प्रिंटर एक आउटपुट डिवाइस है। इसके द्वारा किसी डेटा को प्रिंटआउट पेपर में लिया जाता है जिसे हार्डकॉपी भी कहा जाता है। यदि कोई डेटा स्टोरेज डिवाइस में उपलब्ध हो तो उसे सॉफ्ट कॉपी कहा जाता है। 

प्रिंटर दो प्रकार के होते है:-

  1. इम्पैक्ट प्रिंटर:- वैसा प्रिंटर जो छाप की विधि को अपनाता है उसे इम्पैक्ट प्रिंटर कहा जाता है। जैसे - डॉट मेट्रिक प्रिंटर.
  2. नॉन-इम्पैक्ट प्रिंटर:- वैसा प्रिंटर जो छाप की विधि को नही अपनाता है उसे नॉन-इम्पैक्ट प्रिंटर कहा जाता है। जैसे - इंकजेट प्रिंटर, लेसर प्रिंटर. 

5. प्लॉटर (Plotter)

यह एक आउटपुट डिवाइस है। इसका उपयोग ग्राफिकल डिजाईन को प्रिंट करने के लिए उपयोग किया जाता है। जो की काफी बड़ा साइज़ का होता है।

प्लॉटर दो प्रकार के होते है:

  1. प्रिंटर प्लॉटर:- प्रिंटर प्लॉटर से प्रिंट लिया जाता है।
  2. कटर प्लॉटर:- कटर प्लॉटर में ब्लेड का उपयोग होता है जो पेपर या स्टीकर में कोई डिजाईन cut करता है।

6. प्रोजेक्टर (Projector)

प्रोजेक्टर भी एक आउटपुट डिवाइस है। प्रोजेक्टर का उपयोग चित्र या विडियो को एक projection स्क्रीन पर प्रदर्शित करता है। यह किसी इमेज या विडियो को बड़ी सतह जैसे दिवार या सफ़ेद परदे पर दिखा सकता है।

7. स्पीकर (Speaker)

स्पीकर एक आउटपुट डिवाइस है जिसका काम आवाज को बहार निकलना होता है।

8. विडियो कार्ड (video card)

विडियो कार्ड को ग्राफ़िक कार्ड भी कहा जाता है। ग्राफ़िक कार्ड एक हार्डवेयर होता है बिना ग्राफ़िक कार्ड के आप अपने स्क्रीन पर किसी भी प्रकार की इमेज या विडियो नही देख पायेंगे आपको सिर्फ text के रूप में दिखेगा।

9. जीपीएस (Global Positioning System)

जीपीएस एक प्रमुख एलेक्ट्रोनिकल कंट्रोल सिस्टम है। दुनिया के किसी भी स्थान की निर्धारित स्थान और समय जानने की छमता प्रदान करती है।

10. स्पीच सिंथेसाइज़र (Speech Synthesizer)

किसी पाठ को मौखिक भाषण में स्वचालित रूप से अनुवाद करने की छमता प्रदान करती है।

इन्हें भी पढ़ें:

Post a Comment

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.