गुणवाचक विशेषण की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण - Study Friend

गुणवाचक विशेषण की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण

क्या आप जानना चाहते है की गुणवाचक विशेषण क्या है? उनके अर्थ और उदाहरण कोन-कोन से है? इस ब्लॉग में हम सरल भाषा में गुणवाचक विशेषण की परिभाषा...
Ramesh Kumar Verma

क्या आप जानना चाहते है की गुणवाचक विशेषण क्या है? उनके अर्थ और उदाहरण कोन-कोन से है? इस ब्लॉग में हम सरल भाषा में गुणवाचक विशेषण की परिभाषा उसके अर्थ और ढेर सारे उदाहरण के साथ इसकी पूरी जानकारी देंगे।

इस ब्लॉग में हम जानेगे की:-
  1. गुणवाचक विशेषण किसे कहते है?
  2. गुणवाचक विशेषण के प्रकार 
  3. गुणवाचक विशेषण के उदाहरण 
  4. गुणवाचक विशेषण के 10 उदाहरण 
  5. FAQs

गुणवाचक विशेषण की परिभाषा

गुणवाचक विशेषण की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण


गुणवाचक विशेषण वे शब्द होते है जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता, गुण, रंग, रूप, आकर, स्वाभाव आदि को बताते है, उसे गुणवाचक विशेषण कहते है। उदाहरण:-
  • वह लड़की सुन्दर है। 
  • यह आम मीठा है। 
  • गणेश ईमानदार छात्र है। 
  • सोहन मेहनती लड़का है। 
यहाँ "सुन्दर", "मीठा", "ईमानदार", "मेहनती" — ये सभी गुणवाचक विशेषण है जो संज्ञा ( लड़की, आम, गणेश, सोहन ) की विशेषता बता रहा है। 

गुणवाचक विशेषण के 10 उदाहरण:-

  • वह लम्बा पेड़ है।
  • यह नीला बेग मेरा है।
  • वह दयालु व्यक्ति है।
  • वह समझदार छात्र है।
  • सुरेश मुर्ख आदमी है।
  • गणेश ईमानदार छात्र है। 
  • रोहन बहादुर लड़का है।
  • यह साफ़ कपड़ा है।
  • वह बहादुर सेनिक है।
  • यह कड़वा दवा है।

गुणवाचक विशेषण के प्रकार 

गुणवाचक विशेषण अनेक प्रकार के हो सकते है:-
  1. कालबोधक:- नया, पुराना, ताजा, मौसमी, प्राचीन।
  2. स्थानबोधक:- निचले, बिचले, उपरले।
  3. रंगबोधक:- लाल, पिला, काला, नीला, बैंगनी, हरा।
  4. दशाबोधक:- मोटा, पतला, युवा, गिला, सुखा।
  5. आकारबोधक:- गोल, चौकरी, तिकोना, लम्बा, चौडा, नुकीला, पतला, मोटा।
  6. दोषबोधक:- बुरा, असभ्य, अशिष्ट, उद्दंड, आलसी।
  7. गंधबोधक:- खुशबूदार, बदबूदार।
  8. दिशाबोधक:- पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी, दक्षिणी, भीतरी, बाहरी, उपरी।
  9. अवस्थाबोधक:- गिला, सुखा, जला, पिघला।
  10. स्पर्शबोधक:- कठोर, कोमल, चिकना, खुरदरा।
  11. स्वादबोधक:- खट्टा, मीठा, तीखा, कड़वा,नमकीन।
  12. गुणबोधक:- अच्छा, भला, बुरा, कपटी, झूठा, सच्चा, पापी, न्यायी, सीधा, सरल।

गुणवाचक विशेषण के 20 उदाहरण

  1. वह लड़का होशियार है।
  2. यह लाल रंग की साड़ी है।
  3. वह सुन्दर लड़की मेरी बहन है।
  4. यह भारी पत्थर उठाना मुश्किल है।
  5. वह ईमानदार कर्मचारी है।
  6. यह नया फ़ोन बहुत अच्छा है।
  7. यह नीला आसमान कितना सुन्दर लग रहा है।
  8. विकास एक मोटा व्यक्ति है।
  9. बेंगलौर एक अमीर शहर है।
  10. यह बहुत सुन्दर गाड़ी है।
  11. उस दूकान पर ताजा फल मिलता है।
  12. ताजमहल एक सुन्दर इमारत है।
  13. लोमड़ी बहुत चालाक जानवर है।
  14. इस झील का पानी मीठा है।
  15. वह बहुत डरपोक है।
  16. विवेक का हृदय बहुत कोमल है।
  17. विवेक बहुत दयालु है।
  18. अमन एक घमंडी व्यक्ति है।
  19. रॉकी एक डरपोक लड़का है।
  20. यह मीठा सेब है।

गुणवाचक विशेषण के कुछ अन्य उदाहरण

  • हाथी बहुत बड़ा जानवर है।
  • जिराफ़ एक लम्बा जानवर है।
  • खाना बहुत स्वादिस्ट था।
  • रोज संतुलित आहार लेने से शारीर स्वस्थ रहता है।
  • आसमान बहुत सुन्दर है।
  • ईशांत बहुत लम्बा है।
  • आदित्य काला है।
  • सोनू बेवकूफ है।
  • आरती सुन्दर है।
  • मंदिर बड़ा है।
  • फ़सल बहुत अच्छे है।

FAQs

1. गुणवाचक विशेषण किसे कहते है?
उत्तर:- गुणवाचक विशेषण वे शब्द होते है जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता, गुण, रंग, रूप, आकर, स्वाभाव आदि को बताते है।

2. गुणवाचक विशेषण के कुछ उदाहरण दीजिए।
उत्तर:- सुन्दर, काला, बड़ा, छोटा, खट्टा, मीठा, दुर्बल, आकर्षक।

3. गुणवाचक विशेषण और परिणामवाचक विशेषण में क्या अंतर है?
उत्तर:- गुणवाचक विशेषण किसी संज्ञा या सर्वनाम के गुण, दोष आदि को बताता है, जबकि परिणामवाचक विशेषण केवल परिणाम का बोध करता है।

4. गुणवाचक विशेषण का प्रयोग किस प्रकार के वाक्य में किया जाता है?
उत्तर:- गुणवाचक विशेषण का प्रयोग उन वाक्यों में किया जाता है जहाँ किसी संज्ञा या सर्वनाम के गुण, दोष, रंग, आकार आदि का वर्णन करना हो।

5. " यह सुन्दर लड़की है" इस वाक्य में गुणवाचक विशेषण क्या है?
उत्तर:- सुन्दर 

इन्हें भी पढ़े:-

Post a Comment

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.