हिंदी व्याकरण में वाच्य एक महत्वपूर्ण विषय है। जो यह दर्शाता है की वाक्य में कर्ता, क्रिया और कर्म का परस्पर संबंध कैसा है। जब किसी वाक्य में यह बताया जाता है की कार्य कोन कर रहा है या कार्य पर किसका प्रभाव पड़ रहा है, तब उस वाक्य के रूप को वाच्य कहा जाता है।
इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि:-
- वाच्य किसे कहते है?
- वाच्य के भेद
- कर्तृवाच्य
- कर्मवाच्य
- भाववाच्य
- वाच्य के प्रयोग
- वाच्य के उदाहरण
वाच्य की परिभाषा (Voice In Hindi Grammar)
![]() |
वाच्य क्या है? (Vachya In Hindi) |
वाच्य क्रिया का रुपान्तरण है जिसके द्वारा यह पता चलता है की वाक्य में कर्ता, कर्म या भाव में से किसकी प्रधानता है। उदाहरण:-
- रमेश ने किताब लिखा। ( कर्ता- रमेश मुख्य है )
- किताब रमेश से लिखा गया। ( कर्म- पत्र मुख्य है )
- लिखने गया। ( भाव- लिखना "भाव की प्रधानता" )
वाच्य के प्रकार ( भेद ) (Types Of Voice)
वाच्य के तीन भेद है:-
- कर्तृवाच्य
- कर्मवाच्य
- भाववाच्य
1. कर्तृवाच्य की परिभाषा ( Active Voice )
जिस वाक्य में कर्ता स्वम कार्य करता है और वही प्रमुख होता है अर्थात वाक्य में कर्ता की प्रधानता का बोध होता है, उसे कर्तृवाच्य कहते है। यह वाच्य सकर्मक क्रिया और अकर्मक क्रिया दोनों से बनता है। जेसे-
कर्तृवाच्य के उदाहरण:-
- मैं स्कूल जाता हूँ।
- गणेश ने दूध पिया।
- सीता गाती है।
- बच्चा खेल रहे है।
- लड़का आम खाता है।
- दादी सो रही है।
- शिक्षक ने सवाल पूछा।
- मैंने जवाब दिया।
- उसने मारा।
- में रोया।
2. कर्मवाच्य की परिभाषा ( Passive Voice )
जिस वाक्य में कर्म पर जोर दिया जाता है और कार्य करने वाला स्पष्ट या गौण होता है, उसे कर्मवाच्य कहते है।
सरल शब्दों में:- जिस वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध होता है, उसे कर्मवाच्य कहते है। यह वाच्य सकर्मक क्रिया से बनता है। जेसे-
कर्मवाच्य के उदाहरण:-
- किताब राम से पढ़ी गई।
- चित्र सोनू से बनाया गया।
- कविता कवि द्वारा लिखी गई।
- पुस्तक रमेश से लिखा गया।
- घर मजदूरो से बनाया गया।
- पेड़ चोरो द्वारा काटा गया।
- रोटी माँ द्वारा बनायीं गई।
- मुझसे खाना खाया नहीं जाता।
- सेब खाया जाता है।
- कहानी लिखी जाती है।
3. भाववाच्य की परिभाषा ( Impersonal Voice )
क्रिया के उस रूपांतरण को भाववाच्य कहते है, जिससे वाक्य में कर्ता और कर्म की प्रधानता न होकर भाव (क्रिया) की प्रधानता होती है। जेसे-
भाववाच्य के उदाहरण:-
- खाना खाया गया।
- पढाई की जा रही है।
- मंदिर में पूजा की गई।
- झगड़ा हो गया।
- यहाँ लड़ाई हो रही है।
- काम किया जा रहा है।
- तुमसे बोला नहीं जाता।
- उससे चुप नहीं रहा जाता।
- गीता से हँसा नहीं जाता।
- श्याम से रोया नहीं जाता।
वाच्य के प्रयोग
वाक्य में क्रिया किसका अनुसरण कर रही है - कर्ता, कर्म या भाव का इस आधार पर वाच्य के तीन प्रकार के प्रयोग है:-
- कर्तृ प्रयोग
- कर्मणि प्रयोग
- भावे प्रयोग
1. कर्तृ प्रयोग:-
जब वाक्य में क्रिया के लिंग, वचन और पुरुष कर्ता के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार हो तब कर्तृ प्रयोग होता है। उदाहरण:-
- राम पुस्तक पढ़ता है।
- सीता आम खाती है।
- गनेश अच्छी पुस्तके पढ़ता है।
2. कर्मणि प्रयोग:-
जब वाक्य में क्रिया के लिंग, वचन और पुरुष कर्म के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार हो तब कर्मणि प्रयोग होता है। उदाहरण:-
- राधा ने गीत गाया।
- मोहन ने किताब पढ़ी।
- रमेश ने खत लिखा।
3. भाव प्रयोग:-
जब वाक्य में क्रिया के लिंग, वचन और पुरुष, कर्ता अथवा कर्म के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार न होकर सदैव पुलिंग, एकवचन और अन्य पुरुष में हो तब भावे प्रयोग होता है। उदाहरण:-
- राम से चला नहीं जाता।
- सीता से हँसा नहीं जाता।
- लडको से रोया नहीं जाता।
वाच्य के उदाहरण ( Examples Of Voice )
- तुमने मदद की।
- किसान ने फल लगाया।
- मैंने रामायण पढ़ी।
- श्याम ने घंटी बजाई।
- माँ ने खाना बनाया।
- पिता ने बाइक खरीदी।
- मैं स्कूल जाता हूँ।
- गणेश ने दूध पिया।
- सीता गाती है।
- बच्चा खेल रहे है।
- लड़का आम खाता है।
- दादी सो रही है।
- शिक्षक ने सवाल पूछा।
- मैंने जवाब दिया।
- उसने मारा।
- में रोया।
- किताब राम से पढ़ी गई।
- चोरी चोर द्वारा की गई।
- कहानी गीता द्वारा लिखी गई।
- सवाल टीचर द्वारा पूछा गया।
- जवाब छात्र द्वारा दिया गया।
- मुझसे उर्दू नहीं पढ़ा जाता।
- चित्र सोनू से बनाया गया।
- कविता कवि द्वारा लिखी गई।
- पुस्तक रमेश से लिखा गया।
- घर मजदूरो से बनाया गया।
- पेड़ चोरो द्वारा काटा गया।
- रोटी माँ द्वारा बनायीं गई।
- मुझसे खाना खाया नहीं जाता।
- सेब खाया जाता है।
- कहानी लिखी जाती है।
- खाना खाया गया।
- पढाई की जा रही है।
- मंदिर में पूजा की गई।
- झगड़ा हो गया।
- यहाँ लड़ाई हो रही है।
- काम किया जा रहा है।
- तुमसे बोला नहीं जाता।
- उससे चुप नहीं रहा जाता।
- गीता से हँसा नहीं जाता।
- श्याम से रोया नहीं जाता।
- कोशिश की गई।
- इलाज किया गया।
- खुदाई की जा रही है।
- फिल्म देखि जा रही है।
- चलो अब दोडा जाए।
- मोहन ने पत्र लिखा।
- पत्र मोहन से लिखा गया।
- पत्र लिखा गया।
- बारिश हो रही है।