व्यंजन वर्ण (Vyanjan Varn) किसे कहते हैं? उदाहरण और भेद - Study Friend

व्यंजन वर्ण (Vyanjan Varn) किसे कहते हैं? उदाहरण और भेद

हिंदी भाषा में जिन वर्णों का उच्चारण स्वर वर्णों की सहायता से किया जाता है। हिंदी वर्णमाला में स्वर की संख्या 11 हैं वही व्यंजन की संख्या 33 हैं।

 संवाद में उपयोग किये जाने वाले मूल ध्वनि जिसका खंड नहीं किया जा सके, उसे वर्ण कहते हैं। भाषा की सबसे छोटी इकाई को ध्वनि कहते है, और उस ध्वनि के लिखित चिन्ह को वर्ण कहते है। जैसे - अ, उ, व्, ग्, च्, आदि। वर्ण के दो भेद होते हैं - स्वर वर्ण और व्यंजन वर्ण। आज के इस लेख में हम व्यंजन वर्ण के बारे में विस्तार से जानेंगे कि व्यंजन वर्ण किसे कहते हैं, इसके कितने भेद होते हैं आदि।

व्यंजन वर्ण (Vyanjan Varn) किसे कहते हैं?

व्यंजन वर्ण (Vyanjan Varn) किसे कहते हैं? उदाहरण और भेद
व्यंजन वर्ण (Vyanjan Varn) किसे कहते हैं?


जिन वर्णों के उच्चारण में श्वास वायु मुंह के किसी भाग को छूकर या टकराकर बाहर आती है उसे व्यंजन वर्ण कहते हैं। दूसरे शब्दों में, हिंदी भाषा में जिन वर्णों का उच्चारण स्वर वर्णों की सहायता से किया जाता है। हिंदी वर्णमाला में स्वर की संख्या 11 हैं वही व्यंजन की संख्या 33 हैं। जैसे - क्, ग्, च्, फ्, आदि।

33 व्यंजन वर्ण


व्यंजन वर्ण के भेद

व्यंजन वर्ण के मुख्यतः तीन भेद होते हैं -
  1. स्पर्श व्यंजन
  2. अन्तस्थ व्यंजन
  3. ऊष्म व्यंजन

1. स्पर्श व्यंजन

जिन व्यंजनों का उच्चारण के समय श्वास वायु मुख के किसी भाग यानी उच्चारण स्थान को स्पर्श करती हुई बाहर आती है उसे स्पर्श व्यंजन कहते हैं। जैसे - क् से म् तक 25 वर्ण स्पर्श व्यंजन हैं।

2. अन्तस्थ व्यंजन

जिन व्यंजनों का उच्चारण करते समय श्वास वायु पूरी तरह से बाहर नहीं निकलती है अर्थात् अन्तः स्थित रहती है उसे अन्तस्थ व्यंजन कहते हैं। अन्तस्थ व्यंजन वर्ण चार हैं - य्, र्, ल्, व्।

3. ऊष्म व्यंजन

जिन व्यंजन वर्णों के उच्चारण के समय गर्म श्वास-वायु मुख से बाहर निकलती है उसे ऊष्म व्यंजन कहते हैं। ऊष्म व्यंजन भी चार होते हैं - श, ष्, स्, ह्।

व्यंजन वर्ण से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)

1. व्यंजन वर्ण किसे कहते हैं?
जिन वर्णों का उच्चारण स्वर वर्णों की मदद से किया जाता है उसे व्यंजन वर्ण कहते हैं। जैसे - क, ख, ग, न, आदि।

2. व्यंजन वर्ण कितने होते हैं?
हिंदी वर्णमाला में व्यंजन की कुल संख्या 33 हैं।

3. व्यंजन वर्ण के कितने भेद होते हैं?
व्यंजन वर्ण के मुख्यतः तीन भेद होते हैं - स्पर्श व्यंजन, अन्तस्थ व्यंजन और ऊष्म व्यंजन।

निष्कर्ष

व्यंजन वर्ण वैसे वर्ण है जो स्वर वर्ण की सहायता से बोले जाते हैं। इसकी कुल संख्या 33 हैं और तीन भेद स्पर्श व्यंजन, अन्तस्थ व्यंजन और ऊष्म व्यंजन हैं।
आशा करते है कि इस लेख से आपको व्यंजन वर्ण के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हुआ। इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें। इसके आलावे आप संज्ञा के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

About the Author

My name is Gyanesh Kushwaha, and I’m a college student who’s passionate about reading, writing and coding. I am here to share straightforward advice to students. So if you’re a student (high school, college, or beyond) looking for tips on studying, …

Post a Comment

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.