कंप्यूटर नेटवर्क (Computer Network) क्या है और इसके प्रकार और विशेषताएँ - Study Friend

कंप्यूटर नेटवर्क (Computer Network) क्या है और इसके प्रकार और विशेषताएँ

जब दो या दो से अधिक कंप्यूटर आपस में कनेक्ट होकर इनफार्मेशन शेयर करती है तो उसे हम कंप्यूटर नेटवर्क (Computer Network) कहते है।

 जो इंटरनेट (Internet) आप अभी उपयोग कर रहे हैं, वह अनेक नेटवर्क का एक संयोजन है। लेकिन कंप्यूटर नेटवर्क क्या है और इसके प्रकार, उपयोग और विशेषताएँ क्या हैं? ये कुछ सवाल हैं जिन पर हम आज के लेख में चर्चा करेंगे।

तो चलिए आज हम जानेंगे कि कंप्यूटर नेटवर्क (Computer Network) क्या है और इसके प्रकार, उपयोग और विशेषताएँ। इसके संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त करते है।

कंप्यूटर नेटवर्क क्या है (What is Computer Network in Hindi)

कंप्यूटर नेटवर्क (Computer Network) क्या है और इसके प्रकार और विशेषताएँ
कंप्यूटर नेटवर्क (Computer Network) क्या है?

जब दो या दो से अधिक कंप्यूटर आपस में कनेक्ट होकर इनफार्मेशन शेयर करती है तो उसे हम कंप्यूटर नेटवर्क (Computer Network) कहते है। यह डिवाइस कंप्यूटर सर्वर, मोबाइल्स नेटवर्क, राऊटर आदि हो सकते है।

नेटवर्क में डिवाइस को दो तरह के टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके जोड़ा जाता है। वायर्ड (wired) या वायरलेस (wireless) कनेक्शन बनाने के लिए केबलवेब (cablewave), ब्लूटूथ और सेटेलाइट जैसे की फाइबर ऑप्टिकल केबल का इस्तेमाल किया जाता है।

दूसरे शब्दों में हम यह कह सकते है कि एक नेटवर्क बहुत सरे कंप्यूटर सर्वर, मेनफ़्रेम (mainframe) नेटवर्क डिवाइस का कलेक्शन होता है जिसमे आमतौर पर डेटा शेयरिंग का काम होता है। एक नेटवर्क का सबसे अच्छा उदाहरण है इन्टरनेट। 

जहाँ लाखो लोग आपस में जुड़े रहते है और डेटा शेयर करते है। हब, स्विच, मॉडेम यह सब एक नेटवर्क में इस्तेमाल होते है। अतः इस प्रक्रिया को ही कंप्यूटर नेटवर्क कहते है। नेटवर्क में जुड़े हर एक कंप्यूटर को नोड कहा जाता है। आमतौर पे डेटा शेयरिंग के साथ-साथ रिसोर्स शेयरिंग जैसे इन्टरनेट, प्रिंटर फाइल, सर्वर को हम शेयर करते है । 

रिसोर्स शेयरिंग क्या है?

रिसोर्स शेयरिंग का मतलब है नेट कैफ़े और साइबर कैफ़े जाते है तो देखते है की वह बहुत सारे कंप्यूटर आपस में कनेक्टेड रहते है जिसको हम नेटवर्क भी कहते है। लेकिन उस कैफ़े में एक या दो प्रिंटर रहते है जब भी हमलोग कोई भी कंप्यूटर से प्रिंट करते है तो एक ही प्रिंट निकलता है तो यहाँ पे नेटवर्क की मदद से हम एक रिसोर्स मतलब एक प्रिंटर को शेयर कर सकते है इसी को रिसोर्स शेयरिंग कहते है। 

नेटवर्क के प्रकार (Types of network) 

  1. PAN (Personal Network Area ) 
  2. LAN  (Local Area Network)
  3. WLAN  (Wireless Local Area Network) 
  4. CAN  (Campus Area Network)
  5. MAN  (Metropolitan Area Network)
  6. WAN  (Wide Area Network) 
  7. SAN  (Storage Area Network) 
  8. POLAN  (Passive Optical Local Area Network)
  9. EPAN  (Enterprise Private Network) 
  10. VPN  (Virtual Private Network) 
  11. GAN  (Global Area Network)

1. PAN (Personal Area Network)

PAN का पूरा नाम पर्सनल एरिया नेटवर्क (personal area network) है। यह एक कंप्यूटर नेटवर्क है जिसका उपयोग पर्सनल डिवाइस जैसे लैपटॉप, मोबाइल फ़ोन, मीडिया प्लेयर और प्ले स्टेशन को कनेक्ट करने के लिए किया जाता है। इस नेटवर्क की रेंज 10 मीटर तक की होती है। यह 30 फिट तक के एरिया को कवर कर सकता है। यह नेटवर्क वायर और वायरलेस दोनों हो सकता है। यह डेटा को एक्सचेंज करने में सक्षम होते है। यह उपयोगकर्ता के नजदीक स्थित रहता है । 

2. LAN  (Local Area Network)

इसका पूरा नाम लोकल एरिया नेटवर्क (Local Area Network) है । यह एक ऐसा नेटवर्क है जिसका प्रयोग दो या दो से अधिक कंप्यूटर को जोड़ने के लिए किया जाता है। लोकल एरिया नेटवर्क स्थानीय स्तर पर काम करने वाला नेटवर्क है। इसे शोर्ट में लेन कहा जाता है। यह एक ऐसा नेटवर्क है जो स्थानीय इलाको में जैसे – घरो , कार्यालय या भवन समूहों को कवर करता है । 

लोकल एरिया नेटवर्क (Local Area Network) की विशेषताएं:

  • यह एक कमरे या बिल्डिंग तक  सिमित रहता है।
  • इसका डेटा ट्रान्सफर स्पीड होता है।
  • इसमें बाहरी नेटवर्क को किराये पर नही लेना पड़ता है।
  • इसमें डेटा सिक्योर रहता है।
  • इसमें डेटा को व्यवस्थित करना आसन होता है।
  • LAN में अधिकतम संख्या में कनेक्शन कनेक्ट किये जा सकते है।

3. WLAN (Wireless Local Area Network)

इसका फुल फॉर्म वायरलेस लोकल एरिया नेटवर्क (Wireless Local Area Network) होता है। यह एक टेक्नोलॉजी है जिसमे वायरलेस तरीके से दो या दो से अधिक डिवाइस को आपस में जोड़ा जाता है। WLAN को वाईफाई (Wifi) भी बोलते है। इसके मदद से किसी भी क्षेत्र जैसे- साइबर कैफ़े , स्कूल, ऑफिस, बिल्डिंग में वायरलेस कम्युनिकेशन किया जा सकता है। WLAN कंप्यूटर और मोबाइल को इन्टरनेट से कनेक्ट करने के लिए वायरलेस टेक्नोलॉजी है। 

4. CAN  (Campus Area Network)

इसका पूरा नाम कैंपस एरिया नेटवर्क होता है। जो LAN से बड़ा होता है और MAN से छोटा होता है।

5. MAN (Metropolitan Area Network)

इसका पूरा नाम मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क (Metropolitan Area Network) होता है। यह एक ऐसा उच्च गति वाला नेटवर्क है जो आवाज़ , डेटा, इमेज को 200 मेगाबाइट प्रति सेकंड या इससे अधिक गति से डेटा को 75 km की दूरी तक ले जाता है।

यह LAN से बड़ा तथा WAN से छोटा होता है। इस नेटवर्क के द्वारा एक शहर से दूसरे शहर को जोड़ा जा सकता है। 

इसके अंतर्गत दो या दो से अधिक लोकल एरिया, नेटवर्क के साथ जुड़े होते है। यह एक शहर के सीमाओं के भीतर का स्थित कंप्यूटर नेटवर्क होता है। Router , switch और Hubs मिलकर एक मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क (Metropolitan Area Network) का निर्माण करता है।

मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क (Metropolitan Area Network) की विशेषताएं 

  • इसका रखरखाव कठिन होता है। 
  • इसकी गति उच्च होता है। 
  • यह 75 km की दूरी तक फैला रहता है।

6. WAN (Wide Area Network)

इसका पूरा नाम वाइड एरिया नेटवर्क (Wide Area Network) होता है। यह क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़ा नेटवर्क होता है। यह नेटवर्क ना केवल एक बिल्डिंग न केवल एक शहर टक सीमित रहता है बल्कि यह पुरे विश्व को जोड़ने का काम करती है। अर्थात यह सबसे बड़ा नेटवर्क होता है। इससे डेटा को सिक्योर तरीके से भेजा और प्राप्त किया जा सकता है।

इस नेटवर्क में कंप्यूटर आपस में लीज्ड लाइन या स्विच सर्किट द्वारा जुड़े रहते है। इस नेटवर्क की भगोलिक परिधि बड़ी होती है। जैसे पूरा शहर , देश या महादेश में फैला नेटवर्क का जाल। इन्टरनेट एक इसका अच्छा उदाहरण है। बैंको का ATM WAN का उदाहरण है।

Wide Area Network की विशेषताएं

  • यह तारहित नेटवर्क होता है।
  • इसमें डेटा को संकेतो (Signals) या उपग्रह (satellite) के द्वारा भेजा और प्राप्त किया जाता है।
  • यह सबसे बड़ा नेटवर्क होता है। 
  • इसके द्वारा हम पुरे दुनिया में डेटा ट्रान्सफर कर सकते है।

कंप्यूटर नेटवर्क (Computer Network) की विशेषताएं

  1. नेटवर्क में जुड़े सभी कंप्यूटर एक दूसरे के साथ हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और डेटा जैसे रिसोर्स को शेयर कर सकते हैं। इससे रिसोर्स का बेहतर उपयोग होता है और कम कीमत में होता है।
  2. नेटवर्क में जुड़े सभी कंप्यूटर एक दूसरे के साथ मैसेज, ईमेल, फाइलें और अन्य डेटा भेज और रिसीव कर सकते हैं।
  3. नेटवर्क में जुड़े सभी कंप्यूटर, नेटवर्क पर स्टोर डेटा तक पहुंच सकते हैं। इससे डेटा को मैनेज करना और उसका उपयोग करना सरल हो जाता है।
  4. नेटवर्क में, अगर एक कंप्यूटर ख़राब हो जाता है, तो भी दूसरे कंप्यूटर काम करना जारी रख सकते हैं। इससे डेटा की हानि और टाइम का बचत होता है।
  5. नेटवर्क में डेटा को एक स्थान से दूसरे स्थान पर तेज़ी से ट्रान्सफर किया जा सकता है।
  6. नेटवर्क को आसानी से बड़ा किया जा सकता है ताकि नए कंप्यूटर और उपकरणों को जोड़ा जा सके।

कंप्यूटर नेटवर्क का उपयोग

  1. इंटरनेट: यह दुनिया भर में फैला एक विशाल कंप्यूटर नेटवर्क है जो लोगों को एक दूसरे के साथ संचार करने और जानकारी शेयर करने की सुविधा देता है। यह सबसे लोकप्रिय नेटवर्क में से एक है।
  2. ईमेल: यह एक संपर्क सिस्टम है जो लोगों को एक दूसरे को संदेश भेजने और प्राप्त करने की फैसिलिटी देती है।
  3. फाइल शेयरिंग: यह एक तरीका है जिसमें लोग आपस में फाइलें शेयर करते है।
  4. प्रिंटिंग: इस प्रक्रिया में लोग नेटवर्क से जुड़े प्रिंटर पर दस्तावेजों को प्रिंट करते है।
  5. गेमिंग: यह एक गतिविधि है जो लोगों को नेटवर्क में एक दूसरे के साथ खेल खेलने की सुविधा देती है।

निष्कर्ष

आज के इस ब्लॉग में हमने जाना कि कंप्यूटर नेटवर्क (Computer Network) क्या है और इसके प्रकार और विशेषताएँ क्या हैं? आशा है कि आपको यह जानकारी पसंद आई। इस ब्लॉग को अपने दोस्तो के साथ शेयर जरुर करें।

आप नीचे दिए गये कंप्यूटर बेसिक के अन्य आर्टिकल को पढ़ सकते हैं:-

Post a Comment

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.