सर्वनाम (Sarvnam) क्या है? परिभाषा और 50+ उदाहरण - Study Friend

सर्वनाम (Sarvnam) क्या है? परिभाषा और 50+ उदाहरण

संज्ञा अथवा नाम के बदले जिन शब्द का प्रयोग किया जाता है, उसे सर्वनाम कहते है। जेसे:- मैं, वह, तुम, आप, यह, हम, इत्यादि। सर्वनाम के भेद और उसके उदाहरण।
Ramesh Kumar Verma

आज हम एक ऐसे शब्द-वर्ग के बारे में जानने जा रहे है जो हमारी भाषा को न केवल सुन्दर बनाता है, बल्कि वाक्यों को बार-बार दोहराने से भी बचाता है। जी हाँ हम बात कर रहे है 'सर्वनाम' की। अगर आप हिंदी व्याकरण सिख रहे है, या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है, तो यह ब्लॉग आपके लिए बेहद फायदेमंद है।

इस ब्लॉग में हम जानेंगे की:-
  1. सर्वनाम का परिचय 
  2. सर्वनाम की परिभाषा 
  3. सर्वनाम के प्रकार ( भेद ) 
  4. पुरुषवाचक सर्वनाम ⇒ ( उत्तम पुरुष, मध्यम पुरुष, अन्य पुरुष )
  5. निश्चयवाचक सर्वनाम 
  6. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  7. संबंधवाचक सर्वनाम
  8. निजवाचक सर्वनाम
  9. प्रश्नवाचक सर्वनाम
  10. सर्वनाम का संछेप वर्णन 
  11. सर्वनाम के 50+ उदाहरण 
सर्वनाम का परिचय 
हिंदी भाषा में सुंदरता और स्पष्टता तब आती है जब हम वाक्यों में एक ही शब्द के अनावश्यक दोहराव से बचते है। और इस दोहराव से बचने के लिए हम सर्वनाम का प्रयोग करते है। जेसे :- "कल रमेश आया और रमेश ने कहा की रमेश दो-चार दिनों में दिल्ली जायेगा।" यहाँ 'रमेश' तीन बार प्रयोग हुआ है, जिससे वाक्य की सुंदरता ख़राब हो गई है। इसी वाक्य को यदि हम इस तरह लिखे तो वह सुन्दर व सरल हो जायेगा⟶कल रमेश आया और उसने कहा की मैं दो-चार दिन में दिल्ली जाऊंगा। यहाँ पर दुसरे और तीसरे रमेश की जगह पर उसने और मैं का प्रयोग किया गया है, जो की सर्वनाम के उदहारण है।
सर्वनाम (Sarvnam) क्या है? परिभाषा और 50+ उदाहरण
सर्वनाम (Sarvnam) क्या है?

सर्वनाम क्या है? ( What Is Pronoun )

संज्ञाओ अथवा नामो के बदले जिन शब्द का प्रयोग किया जाता है, उसे सर्वनाम कहते है। उदाहरण के लिए :- गणेश कल मुंबई जायेगा। ⇒ वह कल मुंबई जायेगा। ( यहाँ पर गणेश की जगह वह शब्द का प्रयोग किया गया है, जो सर्वनाम है।
उदाहरण:- मैं, वह, तुम, आप, यह, हम, .... इत्यादि।

सर्वनाम के प्रकार ( Types Of Pronoun )

सर्वनाम के छह भेद है - 
  1. पुरुषवाचक सर्वनाम 
  2. निश्चयवाचक सर्वनाम 
  3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम 
  4. संबंधवाचक सर्वनाम 
  5. निजवाचक सर्वनाम 
  6. प्रश्नवाचक सर्वनाम 

1. पुरुषवाचक सर्वनाम ( Personal Pronoun )

ᐅ पुरुषवाचक सर्वनाम पुरूषों ( स्त्रीलिंग और पुर्लिंग ) के नाम के बदले आने वाले शब्दों को कहते है। जेसे- मैं जाता हूँ। , मैं जाती हूँ।...इत्यादि।
 पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद है▬
(a.) उत्तम पुरुष 
(b.) मध्यम पुरुष 
(c.) अन्य पुरुष 
⇒इन्हें क्रमशः- प्रथम पुरुष, द्वितीय पुरुष, और तृतीय पुरुष भी कहते है।
(a.) उत्तम पुरुष ( First Person )
⇒कहने या बोलनेवाले को उत्तम पुरुष कहते है। जेसे - मैं, हम, हमलोग।
 कारक और वचन के अनुसार उत्तम पुरुष के रूप इस प्रकार बनते है:-  
कारक एकवचन बहुवचन
कर्त्ता मैं, मैंने हमलोग, हमलोगों ने
कर्म मुझे, मुझको हमलोगों को, हमें
करण मुझसे हमलोगों से
संप्रदान मुझे, मेरे लिए हमलोगों के लिए
अपादान मुझसे हमलोगों से
संबंध मेरा, ऐ, री हमलोगों का, के
अधिकरण मुझपर, मुझमें हमलोगों पर, में

(b.) मध्यम पुरुष ( Second Person ) 
सुननेवाले को मध्यम पुरुष कहते है। जेसे- तुम, तू।
संबोधन को छोड़  सभी कारको और वचनों में मध्यम पुरुष 'तू ' या 'तुम ' के रूप निम्नलिखित प्रकार से बनते है:-
कारक एकवचन बहुवचन
कर्त्ता तू, तूने तुमलोगों ने
कर्म तुझे, तुझको तुमलोगों को
करण तुझसे तुमलोगों से
संप्रदान तुझे, तेरे लिए तुम्हारे लिए, तुमलोगों के लिए
अपादान तुझसे तुमलोगों से
संबंध तेरा, रे, री तुमलोगों का, के, की
अधिकरण तुझपर, तुझमें तुमलोगों पर, तुमलोगों में

(c.) अन्य पुरुष ( Third Person )
⇒ जिसके विषय में कहा जाये, उसे अन्य पुरुष कहते है। जेसे - यह, वे, आप, वह।
अन्य परुष मै 'वह ' सर्वनाम के रूप सभी कारको और दोनों वचनों में इस प्रकार बनते है:- 
कारक एकवचन बहुवचन
कर्त्ता वह, उसने वे, उन्होंने, उनलोगों ने
कर्म उसे, उसको उनको, उन्हें, उनलोगों को
करण उससे उनसे
संप्रदान उसे, उसके लिए उन्हें, उनको, उनके लिए
अपादान उससे उनसे, उनलोगों से
संबंध उसका, उसके, उसकी उनका, उनके, उनकी, उनलोगों का
अधिकरण उसमें, उसपर उनमें, उनपर, उनलोगों पर

2.निश्चयवाचक सर्वनाम ( Demonstrative Pronoun )

ᐅ  जो निश्चित व्यक्ति/वस्तु की और संकेत करे, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते है।
⇒ दुसरे शब्दों में कहे तो:- निकट या दूर के व्यक्तियों या वस्तुओ का निश्चयात्मक संकेत जिन शब्दों से व्यक्त होता है, उन्हें निश्चयात्मक सर्वनाम कहते है। जेसे - यह, वह, ये, वे,.... इत्यादि।
उदाहरण:- यह मेरी पुस्तक है। वह उनकी मेज है। ये मेरी हथियार है। वे तुम्हारे आदमी है।....इत्यादि।

3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम ( Indefinite Pronoun )

ᐅ जो अनिश्चित व्यक्ति/वस्तु को दर्शाए, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है।
⇒ दुसरे शब्दों में कहे तो:- जिन सर्वनाम से किसी निश्चित वस्तु का बोध नहीं होता उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम  कहते है। जेसे - कोई, कुछ।
उदाहरण:- कोई होगा। कुछ दो।
→ कभी-कभी कुछ 'शब्द समूह' भी अनिश्चयवाचक सर्वनाम के रूप में प्रयुक्त होता है। जेसे - 1.कुछ न कुछ, 2.कोई न कोई, 3.सब कुछ, 4.हर कोई, 5.कुछ भी ... इत्यादि।

4. संबंधवाचक सर्वनाम ( Relative Pronoun )

ᐅ इससे किसी संज्ञा से संबंध जोड़ा जाता है।
⇒ दुसरे शब्दों में कहे तो:- जिस सर्वनाम से किसी दुसरे  सर्वनाम या संज्ञा से संबंध स्थापित किया जाता है, उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते है। जेसे- जो, सो।
उदाहरण:- जो आया है, सो जायेगा यह ध्रुव सत्य है। ( सो - सर्वनाम )
जो करेगा वह भरेगा। ( वह - संज्ञा )

5. निजवाचक सर्वनाम ( Reflexive Pronoun )

ᐅ इससे स्वयं या निज का बोध होता है।
⇒ दुसरे शब्दों में कहे तो:- जो सर्वनाम तीन पुरुषो ( प्रथम, द्वितीय, और तृतीय पुरुष ) में निजित्व का बोध कराये, उसे निजवाचक सर्वनाम कहते है। जेसे- तुम अपने-आप खा लेना। वह स्वय गाड़ी चलती है।....इत्यादि।

6. प्रश्नवाचक सर्वनाम ( Interrogative Pronoun )

ᐅ प्रश्न करने के लिए प्रयुक्त होने वाले सर्वनाम शब्दों को प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है। जेसे- कोन, क्या।
उदाहरण:- कोन आया था?, वह क्या कर रहा था?, दूध में क्या गिर पड़ा?,....इत्यादि।

सर्वनाम का संछेप वर्णन ( Summary Of Pronoun )

क्रमांक सर्वनाम का प्रकार विवरण
1 पुरुषवाचक (a) उत्तम पुरुष — मैं; हम / हमलोग
(b) मध्यम पुरुष — तू, तुम, आप; तुमलोग, आपलोग
(c) अन्य पुरुष — यह, ये, वह, वे; ये लोग, वे लोग
2 निश्चयवाचक (a) निकटवर्ती — यह, ये
(b) दूरवर्ती — वह, वे
3 अनिश्चयवाचक (a) प्राणी बोधक — कोई
(b) वस्तु बोधक — कुछ
4 संबंधवाचक जो, सो
5 प्रश्नवाचक (a) प्राणी बोधक — कौन; कौन-कौन
(b) वस्तु बोधक — क्या; क्या-क्या
6 निजवाचक आप, अपने, अपने-आप, स्वतः, स्वयं, खुद

सर्वनाम के 50 उदाहरण:-

  • पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण:- ( जो किसी व्यक्ति या वस्तु की और संकेत करें )
  1. मैं जाती हूँ।
  2. मैं जाता हूँ।
  3. हम खेलते हैं।
  4. तुम अच्छे हो।
  5. वह स्कूल गया।
  6. यह मेरा दोस्त है।
  7. उसने किताब पढ़ी।
  8. तुम्हे बुलाया गया।
  9. मैं पढ़ता हूँ।
  10. तुम कहाँ हो।
  • निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण:- ( जो निश्चित व्यक्ति/वस्तु की और संकेत करे )
  1. यह राम है।
  2. यह किताब मेरी है।
  3. वह जा रहा है।
  4. वह लड़का तेज है।
  5. ये मेरे हथियार है।
  6. ये हमारे टीम के सदस्य है।
  7. वे तुम्हारे आदमी है।
  8. वे हमारे स्कूल की छात्राएँ है।
  9. वे वही जा रहे है।
  10. वह तुम्हारा मित्र है।
  • अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण:- ( जो अनिश्चित व्यक्ति/वस्तु को दर्शाए )
  1. कोई होगा।
  2. कुछ दो।
  3. कोई आ गया तो क्या करोगे
  4. उसने कुछ नहीं लिया।
  5. कोई न कोई आया था।
  6. कुछ न कुछ हुवा है।
  7. हर कोई खुश है।
  8. सब चले गए।
  9. कुछ लोग रह गए।
  10. कुछ भी संभव है।
  • संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण:- ( जो दो वाक्य/विचार को जोड़े )
  1. जो कहो, सो हो।
  2. वह कोन है, जो दरवाजे पर खड़ा है।
  3. जो आया है, सो जायेगा।
  4. जो करेगा वह भरेगा।
  5. जो बोल रहा है, वह शिक्षक है।
  6. जो मदद करता है, वही सच्चा मित्र है।
  7. वह लड़का जो दोड़ रहा है।
  8. वह लड़की जो गा रही है। 
  9. जो भी आएगा, स्वागत है।
  10. जो होता है अच्छे के लिए होता है।
  • निजवाचक सर्वनाम के उदाहरण:- ( जो स्वय की और संकेत करे )
  1. मैं अपने आप ही चला जाऊंगा।
  2. तुम अपने-आप खा लेना।
  3. वह स्वयं गाड़ी चलाती है।
  4. यह कार्य मैं अपने-आप कर लूँगा।
  5. मैं खुद गया।
  6. हमने खुद देखा।
  7. मेने अपने-आप को संभाला।
  8. बच्चो ने खुद खाना खाया।
  9. तुमने खुद क्यों नहीं बताया।
  10. उसने खुद को बचाया।
  • प्रश्नवाचक सर्वनाम के उदाहरण:- ( जो प्रश्न पूछने के लिए प्रयोग होते है )
  1. कोन जा रहा है?
  2. क्या हुआ?
  3. कौन आया था?
  4. वह क्या कह रहा था?
  5. दूध में क्या गिर पड़ा?
  6. किसका फ़ोन था?
  7. कौन सा बेहतर है?
  8. किसने तुम्हे भेजा?
  9. कब पढ़ोगे?
  10. कब आएगा?

Post a Comment

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.