सर्वनाम वाक्य के 20 उदाहरण - Study Friend

सर्वनाम वाक्य के 20 उदाहरण

वाक्यों में संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किये जाने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। जैसे - मैं, हम, तू, तुम, वह, वे, आप, आदि।

 सर्वनाम हिंदी भाषा और व्याकरण का एक बहुत महत्वपूर्ण विषय है, इसके बिना न तो ठीक तरह से भावों को प्रकट किया जा सकता है और न ही व्याकरण को ठीक से समझा जा सकता हैं। आज के इस लेख में हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे और जानेंगे कि सर्वनाम किसे कहते हैं और इसके 20 से अधिक उदाहरण देखेंगे जो इसे गहरी तरह से समझने में मदद करेगा।

सर्वनाम किसे कहते हैं?

सर्वनाम
सर्वनाम किसे कहते है?


वाक्यों में संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किये जाने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। जैसे - मैं, हम, तू, तुम, वह, वे, आप, आदि।
उदाहरण के लिए - "राम एक तेज़ विद्यार्थी है। वह प्रतिदिन विद्यालय जाता है।" इस उदाहरण में 'वह' राम (संज्ञा) के बदले में प्रयुक्त हुआ है। इसलिए 'वह' एक सर्वनाम है।

सर्वनाम के उदाहरण

  • मोहन क्रिकेट खेल रहा था, तभी उसे चोट लग गयी।
  • सोनू को मैच खेलना पसंद है, इसलिए वह अपने दोस्तों के साथ नैनीताल गया है।
  • गणेश! तुम इतना अच्छा कैसे लिख लेते हो?
  • श्रेया को गाना पसंद है, इसलिए वह म्यूजिक क्लास गई है।
  • हमलोग गंगा नदी स्नान करने जा रहे है।

सर्वनाम वाक्य के 20 उदाहरण

  1. आज, वह अपना काम कर रहा है।
  2. मैं बहुत खुश हूँ।
  3. तुम्हारी विज्ञानं किताब कहाँ है?
  4. वह अपने दोस्त से मिला।
  5. हम वहाँ नहीं थे।
  6. आप क्या कर रहे थे?
  7. उसने अपनी पुरानी गाड़ी बेच दी।
  8. यह मेरी नई शर्ट है।
  9. वह वहाँ आ रहा है।
  10. उसने बच्चों को समझाया।
  11. वह रोहित के बारे में नहीं जनता है।
  12. इनमें से कौन सही विकल्प है?
  13. तुमने यह जूता कब ख़रीदा।
  14. वह अपनी माँ से मिली।
  15. यह तुम्हारी कलम नहीं है।
  16. हम इस पर विचार कर रहे हैं।
  17. मैंने तुम्हें बताया था।
  18. तुमने उसे क्यों नहीं बुलाया?
  19. उसने अपना खाना खा लिया।
  20. उसका नाम जॉन डॉन है।

हिंदी के 11 मूल सर्वनाम

Column 1 Column 2
मैं तू
आप यह
वह जो
सो कोई
कुछ कौन
क्या

निष्कर्ष

सर्वनाम संज्ञा के बदले में प्रयुक्त वाले शब्द होते है। आज के इस लेख में हमने सर्वनाम के 20 उदाहरण देखा जो इसे समझने में मदद करता है। आप StudyFriend.in जुड़े रहकर और भी जानकारी भरी पोस्ट प्राप्त कर सकते हैं।

About the Author

Hey everyone, I'm Ganesh Kumar! I'm all about money matters, from stocks and mutual funds to making money online. I've been figuring them out for 4 years, and I love sharing what I learn through my journey! Sometimes I even throw in so…

Post a Comment

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.